प्रश्न 1. हाल ही ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी सर्वेक्षण रिपोर्ट में कुलगद गांव को देश का सबसे विकसित गांव घोषित किया गया है यह किस राज्य में स्थित है
उत्तर: कर्नाटक
प्रश्न 2. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री जिनका हाल ही में निधन हो गया है?
उत्तर: नारायण दत्त तिवारी
प्रश्न 3. हाल ही में मुजफ्फरनगर(बिहार) के किस फल को भौगोलिक संकेत(G.I Tag) प्रदान किया गया है?
उत्तर: शाही लीची
प्रश्न 4. 18 अक्टूबर को एशिया यूरोप बैठक (ASEM) शिखर सम्मेलन के 12वें संस्करण की शुरुआत कहां हुई है?
उत्तर: ब्रुसेल्स
प्रश्न 5. हाल ही में भारत का पहला क्रिप्टोकरंसी एटीएम कौन से शहर में स्थापित किया गया है?
उत्तर: बेंगलुरु
प्रश्न 6. हाल ही में प्रकाशित पुस्तक महाराणा प्रताप द इनविजिबल वारियर के लेखक कौन है?
उत्तर: रिमा हूजा
प्रश्न 7. युवा ओलंपिक खेल 2018 में किस भारतीय ने तीरंदाजी में भारत के लिए पहला रजत पदक जीता है?
उत्तर: आकाश मलिक
प्रश्न 8. एसबीआई के पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य को किस कंपनी के अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
प्रश्न 9. हाल ही में किस देश ने अमेरिका के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में शिकायत दर्ज कराई है?
उत्तर: ईरान ने
प्रश्न 10. हाल ही में किस देश ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास मानवरहित स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र स्थापित किया है?
उत्तर: चीन ने
प्रश्न 11.भारतवंशी वकील गुरबीर सिंह ग्रेवाल को किस देश के एक प्रांत का अटार्नी जनरल नियुक्त किया गया?
उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका
प्रश्न 12. चौथे दौर के स्मार्ट सिटी चैलेंज में किस शहर को सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त हुयी है?
उत्तर: सिलवासा
प्रश्न 13. इंटरनेशनल सोलर अलाएंस फोरम की बैठक के दौरान भारत सरकार ने कितनी राशि के सौर विकास फंड की घोषणा की?
उत्तर: 350 मिलियन डॉलर
प्रश्न 14. के. काशीनाथ जिनका हाल में देहांत हो गया, क्या थे?
उत्तर: फिल्म निर्देशक
प्रश्न 15. आईसीसी वार्षिक पुरस्कार किस खिलाड़ी को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी प्रदान किया गया?
उत्तर: विराट कोहली